फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in accident

दरोगा के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 04 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident
चंदौसी में तैनात दरोगा के बेटे की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम कोसी पुल के पास रेलवे लाइन पर एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पहुंची।
विज्ञापन



किशोर की पहचान चंदौसी कोतवाली के एसएसआई शमशाद के पुत्र दानिश (16) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। पीलीभीत निवासी शमशाद की कुछ दिन पहले रामपुर में पोस्टिंग थी। उनका परिवार अभी रामपुर में ही रहता है। दानिश ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन



सिविल लाइंस इंस्पेक्टर फहीम अहमद का कहना है दानिश सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ के कोसी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। वह अपने दोस्तों के साथ ट्रैक पर चल रहा था। इस दौरान ट्रेन आ गई है और दानिश को चपेट में ले लिया। उनका कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दानिश अपने जिन दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर घूमने गया था उनसे भी पूछताछ की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर शमशाद रामपुर पहुंच गए हैं। दानिश की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed