फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in gher tonga

घेर तोगां में किशोरी की हत्या

Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder in gher tonga
गंज थाना क्षेत्र के घेर तोगां में किराये के घर में रहने वाली किशोरी कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली। उसके गले में दुपट्टा बंधा था, जिसका एक सिरा दरवाजे में लगी कील में फंसा था। मृतका के गले पर निशान भी मिले हैं। किशोरी घर पर अकेली थी। पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी। गंज थाना क्षेत्र के घेर तोगां में किराये के मकान में रहने वाली किशोरी अफशां बी (15) रविवार को घर में अकेली थी। उसकी बरेली गई थीं और बहन बबली जो एक बाइक एजेंसी पर काम करती है, ड्यूटी पर चली गई थी।
विज्ञापन



बबली रविवार शाम ड्यूटी से लौटी तो अफशां को मृत हालत में देखा। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। दुपट्टे का एक सिरा दरवाजे पर लगी कील में फंसा हुआ था। उसके गले पर निशान भी मिले हैं। शव को देखकर बबली ने रोना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसियों का कहना था कि सुबह के वक्त अफशां कपड़े धोते दिखी थी। इसके बाद उसको किसी ने नहीं देखा। रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गंज थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस को भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।



पुलिस का कहना है कि हालात बता रहे हैं कि इस तरह कोई जान नहीं दे सकता है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसी में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed