फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in swar

स्वार रोड पर ट्रक चालक को लूटा

Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्वार से चोरी किए गए ट्रक में सवार होकर आए बदमाशों ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचों के बल पर चालक से नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में चोरी के ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर उसके मालिक के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक में सवार आठ बदमाशों ने एक ट्रक को ओवरटेक करते उसे रोक लिया। बदमाशों ने दूसरे ट्रक के चालक स्वार क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी आसिफ को ट्रक से उतार लिया और फिर इसके बाद उसके पास रखे आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन



विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रक छोड़कर भाग गए। बाद में चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छोड़े गए ट्रक के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि उक्त ट्रक स्वार से चोरी कर लाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक मालिक को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद ट्रक मालिक हनीफ भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक को हनीफ के हवाले दे दिया। पुलिस घटना को लूटपाट की न मानते हुए मारपीट की बता रही है। फिलहाल लूटपाट की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed