फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fire on police team

पुलिस टीम पर फायरिंग, पथराव

Thu, 05 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
fire on police team
पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ने पहुंची गंज पुलिस पर ट्रक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम पर पथराव कर उनको भागने पर मजबूर कर दिया। सूचना के बाद अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव करने वालों को दौड़ा लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन



पुलिस ने सात लोगों पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना के बाद गंज पुलिस को गुरुवार सुबह पहाड़ी गेट पशुओं से भरा ट्रक पकड़ने पहुंची। ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया।
विज्ञापन



ट्रक सवार लोगों ने पुलिस की जीप पर फायरिंग कर दी। पुलिस जीप के आगे का शीशा टूट गया। सिपाहियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस जीप का चालक घायल हो गया। पथराव और फायरिंग करने वालों ने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद अन्य थानों की फोर्स भी आ गई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठी भांजकर दौड़ा दिया। इस दौरान काफी समय तक वहां हंगामा होता रहा। ट्रक सवार लोग ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। ट्रक से छह पशु बरामद हुए।


गंज थाना प्रभारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि पशु तस्करों ने उनके ऊपर फायरिंग की थी। उनकी जीप का शीशा टूट गया। हालांकि उन्होंने पथराव की बात से इंकार किया। गोली चलने के बाद वहां के लोग दहशत में आ गए। लोग घरों का दरवाजा बंद कर अंदर दुबक गए। हमले के बाद पुलिस ने घरों में सर्च अभियान चलाया।



इससे पहले भी दबिश देने पहुंची गंज पुलिस कई बार घिर चुकी है। गंज पुलिस ने इससे पहले एक चरस तस्कर के घर पर दबिश दी थी। महिलाओं ने पुलिस को घेरकर हंगामा किया था। पुलिस को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा था। पटवाई में भी एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। उस गांव की महिलाओं ने भी पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें कई सिपाही घायल हो गए थे। इन घटनाओं से पुलिस की तैयारियों में कमी साफ जाहिर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed