फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf terrerist attac case

सीआरपीएफ हमले में प्रमुख सचिव की गवाही आज

Thu, 28 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
crpf terrerist attac case
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश गवाही देने के लिए शुक्रवार को रामपुर पहुंचेंगे। कुमार कमलेश ने ही आतंकियों पर अतिरिक्त चार्ज दाखिल करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन



सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात में हुए आतंकी हमले में सात सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। घटना के 40 दिन बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने पाकिस्तानी आतंकियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन



आतंकियों पर दर्ज सभी मुकदमों में अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति गृह विभाग के तत्कालीन विशेष सचिव कुमार कमलेश ने प्रदान की थी। विवेचना में कुमार कमलेश को भी गवाह के तौर पर शामिल किया गया है। अभियोजन की ओर से कुमार कमलेश को गवाह के तौर पर पेश करने के लिए नाम सुझाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब इस मामले में कुमार कमलेश गवाह के तौर पर पेश किया जाएगा। उनकी गवाही शुक्रवार को होनी है। उनके आने का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। दूसरी ओर आतंकियों की पेशी के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आतंकियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed