फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader arrest in swar

बसपा नेता समेत दो भाई गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने बसपा नेता के रेस्टोरेंट में छापेमारी की। अवैध रूप से रखी शराब और बियर समेत लाइसेंसी हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बसपा नेता समेत दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गुरुवार को चालान कर दिया। पंचायत चुनाव के चलते शराब की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है।
विज्ञापन



बुधवार देर शाम आबकारी निरीक्षक गोपाल कुमार को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी स्थित मौर्य रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। पुलिस ने होटल संचालक बसपा नेता हरिओम मौर्य और उसके भाई पवन, बंटी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



रेस्टोरेंट में तलाशी के दौरान लाइसेेंसी रायफल, आठ कारतूस, रिवाल्वर और चार कारतूस, 21 अंग्रेजी शराब की और 24 बोतलें बियर की बरामद की। बसपा नेता और उनके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed