यूपी: कार में गैंगरेप के बाद मेरठ की महिला को बिलासपुर में हाईवे पर फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट दिखाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक महिला को कार में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। महिला को बेहोशी की हालत में रामपुर जनपद के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी तहरीर के आधार पर दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेरठ निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के लगभग एक साल के बाद पति से उसका तलाक हो गया था। डेढ़ साल पहले उसने मेरठ निवासी एक दंपती से एक प्लाट का सौदा किया था और एडवांस के रूप में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया था।
महिला का कहना है कि 12 अक्तूबर को उसने दंपती से प्लाट दिखाने को कहा। दंपती और उनका एक साथी उसे प्लाट दिखाने के लिए कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार में उसे कोल्ड ड्रिंक्स के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद महिला के पति और उसके साथी कार में ही गैंगरेप किया। महिला ने कार में जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि आरोपी उसे कार में घुमाते रहे और बिलासपुर में नैनीताल हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है।