Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 2.45 lakh siphoned from account after clicking a link... accused apprehended

Kaithal News: लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 2.45 लाख... आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.45 lakh siphoned from account after clicking a link... accused apprehended
करनाल। डॉक्टर से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करनी थी। मोबाइल पर फोन आया तो दूसरी ओर से खुद को मोहाली अस्पताल का कर्मचारी बताया गया। कहा गया कि अपॉइंटमेंट के लिए केवल पांच रुपये की फीस जमा करनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया गया। लिंक पर क्लिक करने पर बैंक खातों से रकम निकलनी शुरू हो गई। दो खातों से 2 लाख 45 हजार रुपये साफ हो गए।
विज्ञापन

साइबर ठगी के इस मामले में करनाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गांव रिरूआ, थाना आटा, जिला जालौन निवासी जिला जालौन निवासी वीर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में गढ़ी सादान निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि 18 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मोहाली अस्पताल से बताया और डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पांच रुपये जमा कराने की बात कही। इसके लिए एक लिंक भेजा गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 23 सितंबर को उस लिंक पर क्लिक किया तो उसके पंजाब नेशनल बैंक के दो खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 2.45 लाख रुपये निकल गए।
शिकायत मिलने के बाद 24 सितंबर को साइबर थाना करनाल में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंकों से लेनदेन का रिकॉर्ड और केवाईसी दस्तावेज जुटाए। इसमें पता चला कि ठगी की रकम में से 49,999 रुपये वीर प्रताप सिंह के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उत्तर प्रदेश के जिला जालौन स्थित गांव रिरूआ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खाता देने के बदले मिले थे 10 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाने के बदले 10 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed