{"_id":"5b805a8742c792462e3b35cf","slug":"91535138439-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिन भर नदी में खोजी छात्र की साइकिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दिन भर नदी में खोजी छात्र की साइकिल
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने के दौरान नदी में डूबने से हुई छात्र की मौत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को सैंजनी नदी में गोताखोरों की मदद से पूरे दिन छात्र की साइकिल खोजी। खोजबीन के दौरान छात्र की एक चप्पल मिली है, मगर साइकिल का कहीं पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी टेलर लईक अहमद ने 31 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका इकलौता पुत्र मोहम्मद शारिक 11 वर्ष गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। शारिक 31 जुलाई को गांव निवासी गुलफाम व दानिश के साथ गांव की सैंजनी नदी की तरफ साइकिल चलाने गया था। शाम के दौरान गुलफाम व दानिश तो घर को लौट आए थे, मगर उसका पुत्र वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने चार अगस्त को केमरी थाना क्षेत्र के गांव कमुआनगला के पास सैंजनी नदी से पांच दिन बाद छात्र का सड़ा गला शव बरामद किया था। मृतक के पिता ने एसपी से मुलाकात कर अपने पुत्र की हत्या की आशंका जाहिर की थी। एसपी के आदेश पर एएसपी सुधा सिंह व एसपी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मगर छात्र की हत्या कारण साफ नहीं हो सका था।एसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को अपने मातहतों के साथ ग्राम धावनी हसनपुर की सैंजनी नदी के घटाट पर पहुंचे थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में छात्र की गायब साइकिल को खोजा था, मगर साइकिल का कहीं पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने एक चप्पल जरूर बरामद करके पुलिस को सौंपी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नदी में पानी तेज गति में है। साइकिल को भी जल्दी ही खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन