{"_id":"5bad2cea867a557eaa4de5d3","slug":"61538075882-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चार्जिंग एजेंसी की दीवार काटकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई रिक्शा चार्जिंग एजेंसी की दीवार काटकर चोरी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ई रिक्शा चार्जिंग एजेंसी की दीवार काटकर वहां एक लाख का माल समेट कर ले जाने के मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के निवासी रेहान खां की मंडी समिति के पास ई रिक्शा चार्जिंग की एजेंसी दो दिन पहले ही खोली है।
गुरुवार सुबह को जब वह एजेंसी खोलने आया तो पीछे से दीवार कटी देखकर उसके होश उड़ गए। एजेंसी के अंदर प्रवेश किया,तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा कीमती सामान चोरी हो चुका था। सूूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे।
उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। उसने दो लोगों पर शक करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित का कहना है कि यह लोग पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।