{"_id":"5af735be4f1c1be2408b4c54","slug":"51526150590-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पत्नी ने युवक पर बोला हमला, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाकशुदा पत्नी ने युवक पर बोला हमला, रिपोर्ट
Updated Sun, 13 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाकशुदा पत्नी ने युवक पर बोला हमला, रिपोर्ट
पटवाई (रामपुर)। क्षेत्र के गांव में तलाकशुदा पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक पर हमला बोल दिया,जिससे युवक घायल हो गया। तलाकशुदा पत्नी और इसके दो भाइयों पर पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बुड़पुर निवासी ओमपाल सोना गांव में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। ओमपाल का आरोप है कि शनिवार को वह अपने स्कूल में था और इसकी तलाक शुदा पत्नी भाइयों बृजवीर और राजवीर ने ओमपाल पर हमला कर दिया, और इसके साथ जमकर मारपीट की। ओमपाल ने उपरोक्त तीनो आरोपियों के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञात रहे कि ओमपाल और मंजूरानी की शादी अब से कई वर्ष पूर्व में बरेली से हुई थी और मंजू रानी भी बरेली के एक स्कूल में शिक्षक है। शादी के कुछ दिन के बाद इनका तलाक भी हो गया था। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने गांव के ही तीन लोगो पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटी की बरामदगी की मांग की है। थाने में दर्ज काई रिपोर्ट में कहा नौ मई को दोपहर में इसकी बेटी घर पर अकेली थी। गांव के ही अरविन्द, छत्रपाल और रामदास ने पीड़ित के बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गये है। पीड़ित ने उपरोक्त तीनो के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है।