{"_id":"598f2e134f1c1b061c8b49e5","slug":"51502555667-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
रामपुर थाना क्षेत्र के तहत जगातखाना पुल से शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। पुल पर एक युवती भी साथ मौजूद थी। उसे ब्रौ थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रामपुर और ब्रौ थाना की पुलिस ने सतलुज नदी के आसपास काफी दूर तक युवक की खोजबीन भी की। युवक निरमंड के साथ कोयल गांव का बताया गया है। पुलिस के अनुसार युवती अभी सदमे में है और कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस के अनुसार युवती शिमला में कोचिंग ले रही है और शनिवार को अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। डीएसपी देव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।