{"_id":"595d10144f1c1b44768b4851","slug":"41499271188-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडियार में पब्बर के तट पर पुलिस ने खनन करते जेसीबी व टिप्पर पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडियार में पब्बर के तट पर पुलिस ने खनन करते जेसीबी व टिप्पर पकडा
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
रोहडू। पब्बर नदी में लगातार हो रहे खनन को रोकने के लिए पुलिस ने एक टिपर व एक जेसीबी को कब्जे में लिया है। बीते पांच दिन में पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दूसरी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि पब्बर नदी में बडियारा के समीप दिन के समय खनन चल रहा है। चिड़गांव के थाना प्रभारी मुनीष राज शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नदी तट से रेत व पत्थर निकालते समय एक जेसीबी मशीन व एक टिपर को बरामद किया। इससे पहले एक जुलाई को पुलिस ने पौडीताल में एक जेसीबी व एक टिपर को कब्जे में लिया था। पब्बर नदी तट पर हो रहे खनन की गांव के लोग प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं। खनन माफिया रात के समय नदी तट पर अंधरे में लगातार खनन कर रहे हैं। आसपास दिन के समय भी मशीनें नदी तट से रेत पत्थर खोद कर निकाल रही हैं। जिससे बरसात में लोगों के खेतों की ओर नदी का बहाव बदलने से भूमि कटाव बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पुलिस ने सक्रिय होकर नदी तट पर हो रखे खनन को रोकने के लिए कार्रवाई तेज की है।
डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि एक जुलाई को पौडीताल में वाहन व जेसीबी मशीन कब्जे में ली गई। अब बडियारा के पास एक मशीन व एक टिपर को पकड़ा है। उन्होंने कहा खनन को रोकने के लिए भूमालिक व स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करें।