फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडिया भी बनाया

बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडिया भी बनाया

Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडिया भी बनाया
बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)।
बहन के घर आई एक युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया साथ ही अश्लील वीडियो बना ली। लड़की ने जब शादी से इंकार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपनी बहन की तबीयत खराब होने पर उसकी देखभाल करने आई थी। एक दिन जब उसकी बहन बरेली में दवा लेने गई तो वह घर में अकेली थी। इस दौरान बरेली जनपद के मीरगंज निवासी एक युवक उसकी बहन के घर आ पहुंचा और युवती को घर में अकेली देख उसने तमंचे से धमकाते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो भी बना ली। इस दौरान युवक ने युवती को घटना के बारे में किसी से भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी और फिर वह युवक अपने घर चला गया। उसी दिन से युवक लगातार लड़की पर शादी करने के लिए दबाव डालने लगा। लेकिन लड़की ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर गुस्साए युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। लड़की को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने 29 जून को अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। लड़की के परिजन बेटी को लेकर रविवार को शाहबाद कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed