{"_id":"59b03cd54f1c1bf37f8b46e8","slug":"201504722133-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस के एक और कारोबारी की एक करोड़ की संपति कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस के एक और कारोबारी की एक करोड़ की संपति कुर्क
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी के एक और धंधेबाज की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
बिलासपुर (रामपुर)। गोमांस के काले धंधे में लिप्त लोगों पर कसते शिकंजे के बीच गोमांस के कारोबार से कमाई गई संपत्ति को कुर्क करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में काली कमाई से बनाए असलम कुरैशी के मकान को कुर्क कर लिया गया। इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कुर्क मकान की कीमत करीब 38 लाख बताई गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
गोमांस के कारोबार से कमाई गई संपत्ति को कुर्क करने के निर्देश डीएम ने पिछले दिनों जारी किए थे, जिसके बाद तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव व सीओ सलोनी अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने मोहल्ला टांडा हुरमतनगर के असलम कुरैशी के 38 लाख रुपये के मकान की कुर्की कर ली। कुर्की के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने मोहल्ले के तमाम लोगों की मौजूदगी में शाम तक दो मंजिला मकान की कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा।
तहसीलदार ने बताया कि असलम के घरेलू सामान को कुर्क कर लिया गया है। मकान समेत संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ मानी जा रही है। जबकि, पुलिस उसकी बोलेरो गाड़ी की तलाश कर रही है। कार्रवाई के दौरान पूरे मोहल्ले में भारी पुलिस बल के चलते कोई विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया। असलम कुरैशी गैंगस्टर में भी निरुद्ध है।