{"_id":"5af735b64f1c1bd2408b4c9f","slug":"191526150582-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से 1.75 लाख का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों से 1.75 लाख का माल समेटा
Updated Sun, 13 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मकानों से 1.75 लाख का माल समेटा
शाहबाद (रामपुर)।
क्षेत्र के गांव परोता में शुक्रवार की रात को चोरों ने दो किसानों के घरों को निशाना बनाया। जिनमें से चोर 43 हजार की नकदी सहित करीब पौने दो लाख का माल समेट ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
परौता निवासी रामौतार यादव शुक्रवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था। आरोप है कि चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए। इस बक्से में गेहूं बिक्री के 43 हजार रुपये की नकदी भी रखी थी। सुबह दिन निकलने पर जब लोग शौच के लिए जंगल गए तो श्याम सिंह के खेत में एक बक्सा पड़ा था और बक्से का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने इस सामान की चर्चा एक दूसरे से की तो पता चला कि यह बक्सा तो रामौतार का है। कुछ ही देर में रामौतार के परिजन भी बक्सा ढूंढते हुए जंगल पहुंच गए। खाली बक्सा देखकर रामौतार के परिजनों के होश उड़ गए। रामौतार के अनुसार बक्से में गेहूं बिक्री के 43 हजार रुपये, आधा किलो चांदी के जेवर, दो तोला सोने के जेवर रखे थे। इसके अलावा कुछ कपड़े भी चोर अपने साथ ले गए। दूसरी ओर इसी गांव का कौसर अली अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहा था। चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोडकर पोन किलो चांदी के जेवर, एक तोला सोना तथा बक्से में रखी सात सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह दिन निकलने पर घर में चोरी होने का पता लगा तो उनके होश उड़ गए। बाद में दोनों चोरी पीड़ित गृहस्वामी ढकिया पुलिस चौकी पहुंचे। जहां उन्होंने घरों में हुई चोरी की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।