फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पटाखे चलाते तीसरी मंजिल से गिरा ढाबा मालिक, मौत

पटाखे चलाते तीसरी मंजिल से गिरा ढाबा मालिक, मौत

Fri, 20 Oct 2017 09:18 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
पटाखे चलाते तीसरी मंजिल से गिरा ढाबा मालिक, मौत
आनी (कुल्लू)
विज्ञापन

आनी कस्बे में दिवाली के दिन देर शाम एक ढाबा मालिक की लेंटर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार आनी के पुराने बस अड्डे पर कई साल से ढाबा चलानेे वाला कर्मचंद (52) पुत्र आलम चंद निवासी क्रररी, ग्राम पंचायत बखनाओं दिवाली को शाम के समय पटाखे चलाने के लिए लेंटर पर गया था। इसके चलते वह हड़बड़ाहट में पीछे हटा तो असंतुलित होकर लेंटर से बाहर होकर लगभग तीन मंजिल नीचे गिर गया।

गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई और उसे घायल अवस्था में तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। कर्मचंद के आकस्मिक निधन से आनी बाजार में मातम छा गया। इसके चलते शोक स्वरूप शुक्रवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर समूचा बाजार दोपहर एक बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल, उप प्रधान फकीर चंद वर्मा, गुलाब ठाकुर, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, मंदिर कमेटी के वीरेंद्र मल्होत्रा, भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित आनी व्यापार मंडल के समस्त सदस्यों ने मौत पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed