फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ग्राम विकास अधिकारी बन किसान को नशा सुंघाया, दस हजार की लूट

ग्राम विकास अधिकारी बन किसान को नशा सुंघाया, दस हजार की लूट

Thu, 12 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी बन किसान को नशा सुंघाया, दस हजार की लूट
ग्राम विकास अधिकारी बन किसान को नशा सुंघाया, दस हजार की लूट
विज्ञापन

पटवाई (रामपुर)। ग्राम विकास अधिकारी बनकर आए ठग ने एक बुजुर्ग किसान को लूट लिया। ठगों ने किसान को तहसील अधिकारियों के पास चलने की बात कहकर अपने साथ ले लिया और इसके बाद नशा सुंघाकर करीब दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के भतीजे ने रेवड़ी कला चौकी में पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ी कला निवासी कडेराम मौर्य चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता है। उसके पास कुछ खेती की जमीन भी है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात युवक ग्राम विकास अधिकारी बनकर कड़ेराम मौर्य के पास पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उससे कहा कि उसके बैंक खाते में एक लाख 95 हजार रुपये आए हैं। इसके लिए उसे एसडीएम व तहसीलदार के पास चलना है। साथ में ठग ने बुजुर्ग कड़ेराम से आधार कार्ड, बैंक की पासबुक और दस हजार रुपये लेकर चलने के लिए कहा। कड़ेराम ठग की बातों में आ गया और उसके साथ चला गया। आरोप है कि रास्ते में शाहबाद के पंचशील पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवक ने कड़ेराम को नशा सुंघाकर उसके पास रखे दस हजार रुपये लूट लिए और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर कड़ेराम ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर उसके भतीजे ने रेवड़ी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed