फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चालीस हजार ऐंठकर थमा दी दूसरे की मार्कशीट

चालीस हजार ऐंठकर थमा दी दूसरे की मार्कशीट

Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
चालीस हजार ऐंठकर थमा दी दूसरे की मार्कशीट
मसवासी। मिलक खौद गांव निवासी युवक से गांव के दो लोगों ने 40 हजार रुपये ऐंठकर दूसरे के नाम की मार्कशीट थमा दी। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पटवाई चौकी क्षेत्र के मिलक खौद निवासी तस्वीर अली का कहना है कि उसने 2013 में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फार्म भरा था। उसका आरोप है कि गांव के दो लोगों ने उससे परीक्षा पास कराने के नाम पर 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। परिणाम घोषित होने के बाद उसे मार्कशीट थमा दिया। मार्कशीट को ऑनलाइन चेक किया तो उसमें पिता नाम और पता गलत था। इसकी शिकायत जब दोनों व्यक्तियों से की गई तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। तस्वीर अली नेे एसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed