{"_id":"59a0762f4f1c1b4f138b4b08","slug":"181503688239-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में पकड़े गए दस वाहनों के रजिस्ट्रेषन होंगे निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में पकड़े गए दस वाहनों के रजिस्ट्रेषन होंगे निरस्त
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में पकड़े गए दस वाहनों के पंजीकरण निरस्त
रामपुर। अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों का अब पंजीकरण रद्द करने का फैसला लिया है। स्वार क्षेत्र में पकड़े गए दस वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के आदेश एआरटीओ को जारी किए गए है। इसके अलावा एक स्टोन क्रेशर पर भी कार्रवाई करने को कहा गया है। इस आदेश से खलबली मच गई है।
अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। गत दिवस डीएम-एसपी ने स्वार क्षेत्र के मसवासी में छापेमारी की थी,जिसके बाद यहां पर कई लोगों को पकड़ा था। यहां पर एक फार्म हाउस व स्टोन क्रेशर पर भी छापा मारा था। इस दौरान अफसरों ने यहां जबर्दस्त कार्रवाई की थी। पुलिस ने यहां से दस वाहनों को जब्त कर कर लिया था। अब प्रशासन इस पर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। प्रशासन ने रेता बजरी से लदे वाहनों का पंजीकरण रद्द करने के लिए प्लान तैयार किया है। जिलाधिकारी शिव साहाय अवस्थी ने एआरटीओ को निर्देश जारी किए हैं जो भी वाहन मौके से बरामद हुए हैं उन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का आदेश दिया है। एआरटीओ ने दस वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ ही वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों की कमर तोड़ दी जाएगी। सख्त कार्रवाई होगी।