{"_id":"595d0e354f1c1ba6318b47ae","slug":"171499270709-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में सतलुज नदी में डूबे लापता दो युवकों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नौर में सतलुज नदी में डूबे लापता दो युवकों का नहीं लगा सुराग
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)।
22 जून को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पौवारी की ओर जा रहे युवक और गाड़ी का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि जिला पुलिस की टीम ने पोवारी से लेकर कड़छम तक सतलुज के किन्नारे पर चप्पे-चप्पे सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सतलुज नदी के तेज बहाव में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। सुबह से देर शाम तक रेस्क्यू टीम लापता हुए युवक और ऑल्टो वाहन की खोजबीन में जुटी हुई है।
गौर हो कि जिले के पौवारी में काफी समय से रह रहा सूरज कुमार (22) आए दिन की तरह वीरवार को रिकांगपिओ से ऑल्टो लेकर घर जा रहा था। पौवारी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की टीम ने सतलुज नदी में गिरे वाहन और चालक को ढूंढने में लगे रहे लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने कहा कि 12 दिन बाद भी सतलुज नदी में गिरे वाहन और चालक का कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा एक अन्य घटना में 1 मई को जिले के पूह खंड के खारो के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग के पास से गिरी स्वीफ्ट कार के मालिक विद्यानंद नेगी का तीन माह से कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों सहित व्यक्तियों की तलाश के लिए खारो से नाथपा झाकड़ी तक सभी विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।