{"_id":"59ea19f04f1c1b6d548b8115","slug":"161508514288-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते गिरी महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घास काटते गिरी महिला, मौत
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड (रामपुर बुशहर)।
निरमंड खंड की पंचायत चायल के बसवारी गांव में घास काटते समय एक महिला की गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसवारी गांव निवासी सुनीता देवी (26) पत्नी शुकरू राम शुक्रवार को दोपहर अपनी घासनी में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घास काट रही थी। इस दौरान अंगुली कटने से उसको चक्कर आ गया और वह करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत चायल के प्रधान जगदीश चंद ने बताया कि इसके बाद पुलिस थाना निरमंड को सूचित किया गया। उधर, एएसआई मेहर चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।