फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिलेंडर फटने से जला दो मंजिला मकान

सिलेंडर फटने से जला दो मंजिला मकान

Wed, 11 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से जला दो मंजिला मकान
आनी (कुल्लू)। आनी पंचायत के कष्टा गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। कमरे के अंदर बिहार के चार मजदूर रहते थे। अचानक यहां रखे सिलेंडर में आग लगी, जिससे सिलेंडर फट गया। इस दौरान यहां रहने वाले चारों मजदूर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मकान दो भाइयों सतपाल और प्रेम ठाकुर का सामूहिक रूप से था। मकान में रखी सेब की करीब छह लाख की जालियां और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों को जैसे ही आग लगने का पता चला तो वे भी मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग बहुत तेजी से आगे बढ़ रही थी। ऐसे में जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया और अधिक नुकसान हो गया। तहसीलदार देवेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से संबंधित कानूनगो और पटवारी मौके पर पहुंचे। नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर दी है। आग अचानक रात करीब नौ बजे लगी। गांव वालों के सहयोग से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed