फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिलक में हाईवे पर बाइक सवार को कार ने रौंदा,तीनों की दर्दनाक मौत

मिलक में हाईवे पर बाइक सवार को कार ने रौंदा,तीनों की दर्दनाक मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिलक में हाईवे पर बाइक सवार को  कार ने रौंदा,तीनों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
मिलक (रामपुर)।हाईवे पर पुलिस लिखी एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके पर भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के किरा गांव निवासी बाइक सवार दिनेश कुमार अपनी रिश्तेदारी में कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में गए थे। सुबह वह बाइक से अपनी रिश्तेदार शिवानी (19) और मनु (4) के साथ वापस अपने घर पर जा रहे थे। बाइक सवार दिनेश नगलाउदई गांव के संपर्क मार्ग से होकर हाईवे पर वापस जा रहे थे। इस बीच लोहा गांव के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक के परखचे उड़ गए और बाइक पर सवार उधर-उधर जाकर दूर जा गिरे। हादसे पर आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़े और तीनों को पुलिस की मदद से रामपुर जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। हादसे की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। हादसे में शामिल कार पर पुलिस लिखा है। हादसे पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed