{"_id":"5cdda77bbdec2207571f53e9","slug":"151558030203-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छापा मारकर पुलिस ने दो क्विंटल मांस पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर से छापा मारकर दो क्विंटल मांस और पशु काटने उपकरण बरामद किए। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। सिविल लाइंस पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि भमरौवा गांव निवासी मारुफ अपने घर में अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रुप से पशुओं को काट रहा है। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसके घर पर छापा मारा,तो आरोपी पिछली दीवार के सहारे मौका पाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस को मौके से दो क्विंटल मांस के साथ ही दो पशुओं की खाले, उनके सींग के अलावा जानवर काटने के उपकरण भी मिले। बाद में पुुलिस सभी सामान को थाने ले आई।इस मामले में पुलिस ने आरोपी असलम,भूरा, और मारुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।