{"_id":"5b805b6b42c7924646254dee","slug":"141535138667-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद आक्रामक हुई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले के बाद आक्रामक हुई पुलिस
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर। नगलिया आकिल में गोवंशीय पशुओं के वध की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस पर हमले के बाद पुलिस ने आक्रामक रुख अपनाया। पुलिस ने इस दौरान कई हमलावरों के घरों पर तोड़फोड़ की। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
नगलिया आकिल गांव में शुक्रवार की सुुबह पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का वध किए जाने की सूचना पर छापा मारा। छापेमारी के बाद पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की खाल को बरामद कर लिया। इसी को लेकर पुलिस पर हमला किया गया। हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों के चोटें आईं। पुलिस पर हुए हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी आतीक की तलाश में उसके घर की तलाशी ली। लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इसके अलावा सिब्तेन रजा के घर में भी तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस इससे पूरी तरह इंकार कर रही है। सीओ राहुल कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किसी भी तरह की कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है।