{"_id":"5b1833b64f1c1b6d4d8b5121","slug":"141528312758-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर।
सिविल लाइंस पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व तहसीलदार सदर पर हुए हमले के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की रात में खनन से भरे डंपर का पीछा करते वक्त तहसीलदार सदर हामिद हुसैन पर गांधी समाधि और अटरिया गांव के मोड़ के बीच हमला कर दिया गया था। रेत से भरे डंपर से तहसीलदार की गाड़ी में भी टक्कर मारी गई थी। इस दौरान बेकाबू हुआ डंपर एक मकान में जा घुसा था, जिसके बाद उसके समर्थन में कुछ लोग आए और उन्होंने तहसीलदार पर पथराव कर दिया था। इस मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी। तहसीलदार पर हुए हमले के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया था।
डीएम-एसपी ने जिले भर में खनन के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अटरिया गांव निवासी इकबाल और टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल निवासी फुरकान हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।