{"_id":"5b89945042c792464c73ebb6","slug":"131535743056-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों पर हमले के मामले में बीस के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मियों पर हमले के मामले में बीस के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक खानम (रामपुर)। पीपली वन में डिप्टी रेंजर और वन कर्मियो को फायरिंग और दौड़ाकर पीटने के मामले में बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बृहस्पतिवार की शाम को वन कर्मियो ने सूचना के बाद पीपली वन के बीट नंबर 11 में दबिश दी थी,जहां वन माफिया ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया था। माफिया ने इस दौरान जमकर फायरिंग की थी। जवाब में वन कर्मियों ने फायरिंग की कोशिश की,लेकिन उनके हथियार जवाब दे गए,जिस पर माफिया ने वन कर्मियों और डिप्टी रेंजर केपी सिंह को दौड़ाकर पीटा था। फायरिंग और शोर सुनकर वही मजार पर एकत्र लोगों ने वहां पहुंच कर वन कर्मियों की मदद की । लोगों को आता देख वन माफिया लकड़ी वाहन में लेकर फरार हो गये थे। घटना में घायल हुए डिप्टी रेंजर को अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में वन रक्षक अमित कुमार की तहरीर पर रंजीत सिह, करनैल सिंह, मंगत, जरनैल सिह, गुरमीत सिह, मंगत व शोला सिंह और 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अमित मान ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।