{"_id":"5bfeeba4bdec22415a7f9d9d","slug":"11543433124-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल हत्याकांड के बचे आरोपियों की तलाश में दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पायल हत्याकांड के बचे आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पायल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस ने मंगलवार की रात भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन उनके घर पर ताला लगा हुआ था।
ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के साथ नजदीकी रखने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। हत्याकांड मुख्य आरोपी जहांगीर के नौकर निसार की तलाश में पुलिस बिहार गई हुई है। हालांकि वहां भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
पायल की हत्या उसके ही पूर्व मंगेतर जहांगीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। इस हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को एसपी ने किया था। पुलिस ने पायल का तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद किया था।
विज्ञापन
इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की किरकिरी भी हो रही है क्योंकि पायल एक नवंबर से लापता थी। पुलिस के सामने जहांगीर ने कबूल किया है कि उसने पायल की हत्या एक नवंबर को ही कर दी थी।
ऐसे में इस हत्याकांड की तह में पहुंचने में पुलिस को 27 दिन का वक्त लग गया। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेजकर लापरवाही के आरोप के पीछा छुड़ाना चाह रही है।
एसपी से मिलेंगे परिवार के लोग
रामपुर। पायल के परिजनों को कहना है कि जल्द ही एसपी से मुलाकात कर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। साथ ही इस मुकदमे में ताहिर-जाहिद का नाम शामिल करने की भी मांग की जाएगी।