{"_id":"5810fd664f1c1b2f77bc43b4","slug":"crackers-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन जगहों पर पटाखा बाजार को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन जगहों पर पटाखा बाजार को मिली हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को गांधी समाधि स्थल से दूर मुरादाबाद रोड लगती पटाखों की दुकानें । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में तीन स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की हरी झंडी दे दी गई है। इस दफा गांधी समाधि स्थल से दूर मुरादाबाद रोड पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसके अलावा रजा टैक्सटाइल और राधा रोड पर चीनी मिल के मैदान में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई। पटाखों की बिक्री 28 अक्तूबर यानि धनतेरस के दिन से शुरू होगी।
बिना पटाखों के दिवाा सूनी मानी जाती है। इसलिए अब दिवाली पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी भी तेज कर दी है। गांधी समाधि के सुंदरीकरण के चलते गांधी समाधि के पास पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने इस दफा गांधी समाधि स्थल से दूर मुरादाबाद जाने वाले मार्ग पर पटाखा बाजार को अनुमति दे दी गई है। गांधी समाधि से कुछ ही दूरी पर तीस दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यहां पर दुकानें सजनी शुरू भी हो गई हैं।
विज्ञापन
इसी तरह रजा टैक्सटाइल्स के मैदान में भी पटाखा बाजार लगाने को हरी झंडी दे दी गई है। पिछले साल अजीतपुर में पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा राधा रोड पर चीनी मिल के मैदान पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है। यहां पर 28 अक्तूबर से पटाखा बाजार लगाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर तक पटाखे बेचे जा सकेंगे। प्रशासन की हरी झंडी के बाद पटाखा बाजार सजाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन