फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cow slaughter accused opened fire on police vehicle, two injured in retaliatory action

Rampur News: गोकशी के आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो घायल

Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused opened fire on police vehicle, two injured in retaliatory action
सैफनी (रामपुर)। गोवंशीय पशुओं के वध के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बुधवार तड़के बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान चली एक गोली थाना प्रभारी पंकज पंत की सरकारी गाड़ी की खिड़की में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा बछड़ा, स्कॉर्पियो, अवैध असलहे और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अनिल कुमार सिंह के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो में सवार कुछ गोकश दोबारा घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद खरसौल और नौसना रोड पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी की खिड़की में लगी। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए और एक को मौके पर दबोच लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल आरोपियों ने अपने नाम नाजिम कुरैशी निवासी ग्राम फतेहपुर खास, थाना मैनाठेर, जिला मुरादाबाद तथा जावेद निवासी ग्राम सागरपुर, थाना सैफनी बताए। गिरफ्तार तीसरे आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सुहेल निवासी ग्राम नीलीखेड़ी, थाना डिडौली, जिला अमरोहा बताया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो, उसके भीतर रस्सी से बंधा एक जिंदा लाल रंग का बछड़ा, 315 बोर के तीन देशी तमंचे, खोखे और जिंदा कारतूस, तीन छुरियां, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, रस्सी तथा गोकशी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
00000
18 जुलाई को खेत में दबे मिले थे 14 गोवंशीय पशुओं के सिर
18 जुलाई को ग्राम बिचपुरी लालजी के जंगल में एक खेत के तीन गड्ढों से 14 गोवंशीय पशुओं के सिर बरामद हुए थे। इस मामले में गो रक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल पासवान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद थाना पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों कासिम, सलीम, शब्बू और गजराम उर्फ टीटू के साथ मिलकर ग्राम बिचपुरी और बड़ागांव क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेष गाड़ने और मांस बेचने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

00000
सैफनी में 12 जुलाई को एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें कुछ गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार से गोवंशीय पशु को लेकर जा रहे हैं। पीछा करने पर पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। जिनके कब्जे से तीन तमंचे बरामद और एक कार बरामद हुई। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। -अनिल कुमार सिंह, एसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed