{"_id":"fc2c388134c25d98b466196a4dd2a06b","slug":"court-punished-in-murder-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की हत्या में उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की हत्या में उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल पहले बिलासपुर क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में दो लोगों को बरी कर दिया गया। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गोकुलनगरी गांव निवासी बीडीसी सदस्य रजवंत सिंह की 28 मई 2003 को दिनदहाड़े तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना की रिपोर्ट मृतक के प्रधान भाई बलविंदर सिंह ने दर्शन सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश की और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने आरोपियों द्वारा दिनदहाड़े युवक करने की दलील दी।
साथ ही गवाहों ने घटना की पुष्टि भी की। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने का तर्क दिया। साथ ही कहा है कि राजनीतिक रंजिश के आधार पर उन्हें फंसाया गया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जिला जज सरोज यादव ने दर्शन सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।