फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court hearing of Azam Khan s son Abdullah Azam two passport case

अब्दुल्ला आजम दो पासपोर्ट मामला: बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से की जिरह, दो पैन कार्ड मामले में भी हुई सुनवाई

Sat, 16 Apr 2022 06:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

शनिवार को दो पासपोर्ट के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की, इस दौरान जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख 19 अप्रैल तय की है। साथ ही पैन कार्ड मामले में भी सुनवाई हुई।  इस मामले में अब 5 मई की तारीख तय की गई है। 
 

विज्ञापन
Court hearing of Azam Khan s son Abdullah Azam two passport case
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां के बेटे व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में शनिवार को एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह पूरी नहीं हो सकी, अब इस मामले में अगली तारीख 19 अप्रैल तय की गई है। वहीं, शनिवार को अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में भी सुनवाई हुई, जिसमें अगली तारीख पांच मई तय की गई है।

विज्ञापन


साल 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विधायक अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। साथ ही अब्दुल्ला आजम पर दो पैन कार्ड के आरोप में भी सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। इस मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन


इन दोनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को दो पासपोर्ट के मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की, इस दौरान जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख 19 अप्रैल तय की है। इसके साथ ही कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में अगली तारीख पांच मई तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed