{"_id":"a46a466d30337bd94ad1b1ecb3dff9e1","slug":"counting-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा घेरे में गिने जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा घेरे में गिने जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। मतगणना स्थलों के साथ ही उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस का पहरा रहेगा। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से निपटने का ऐलान किया गया है।
पंचायत चुनाव की मतगणना एक नवंबर को कराई तैयार किए गए प्लान के मुताबिक मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सिर्फ पास धारकों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इनकी भी चेकिंग कराई जाएगी। बिना चेकिंग के कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगा।
मतगणना स्थलों के गेट पर पुलिस बल तैनात होगा। साथ ही यहां डीएफएम लगाकर तलाशी कराई जाएगी। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को लगाया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के मतगणना स्थलों पर सुरक्षा का जिम्मा वहां के सीओ को सौंपा गया है। एसडीएम के साथ मिलकर सुरक्षा पर पूरी तरह नजर रखेंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मतगणना स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा मतगणना स्थलों के आसपास बैरीकेडिंग कराई जाएगी। इस बैरीकेडिंग के बाद सभी रास्तों को सील कर दिया जाएगा। कोई भी वाहन पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की अनुमति के बिना भीतर नहीं जा सकेगा।
एसपी साधना गोस्वामी ने इस संबंध में सभी पुलिस अफसरों को आदेश जारी करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद भी सभी थानाध्यक्षों को सतर्ककता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। साफ किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद चुनावी रंजिश बढ़ सकती है इसलिए इस पर पैनी नजर रखी जाए।