{"_id":"5e31cb1d8ebc3e4b2d323c5c","slug":"corona-virse-rampur-news-mbd338036525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी, नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी, नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद जिले में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चीन में कई भारतीय रोजगार व शिक्षा के लिए निवास करते हैं, ऐसे में इनके भारत आने पर वायरस के भारत पहुंचने की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके बाद जिले में मलेरिया अधिकारी को इसकी निगरानी व रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
चीन में कोरोना वायरस कई पीड़ितों की मौत का कारण बन चुका है। चीन से भारतीय छात्रों और लोगों को एयरलिफ्ट करने का फैसला भी केंद्र सरकार ने लिया है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि चीन में मेडिकल शिक्षा ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र जाते हैं तो रोजगार के सिलसिले में भी कई भारतीय युवा चीन में हैं। ऐसे में यदि इनमें से कोई इस संक्रमण की चपेट में आकर भारत आता है तो उससे अन्य लोगों में इस संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। लिहाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी रोकथाम और निगरानी को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सभी पीएचसी, एपीएचसी व सीएचसी प्रभारियों समेत जिला अस्पताल के सीएमएस को चीन और हांगकांग से आने वाले किसी भारतीय रोगी के आने पर उसकी जांच करने व जानकारी देने के लिए कहा गया है। साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।