{"_id":"62d6f62eee12293c1a05733d","slug":"corona-positive-rampur-news-mbd4351470112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

रामपुर। मंगलवार को फिर कोरोना का एक मरीज मिला है। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सऊदी अरब से आया एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 15 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को संभावित चौथी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था, जिसके बाद से अब तक 39 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में चार दिन से लगातार कोरोना के संक्रमित मिल रहे थे। सोमवार को कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य थी। वहीं, मंगलवार को फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आ गया। बिलासपुर गेट निवासी युवक विदेश से आया था। उसने कोरोना की जांच सोमवार को कराई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 15 हो गए हैं।