फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona positive inspector in swar kotwali

स्वार कोतवाली में तैनात दरोगा में कोरोना संक्रमण पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive inspector in swar kotwali
स्वार (रामपुर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वार कोतवाली में तैनात एक दरोगा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दरोगा का तीन दिन पहले ही रामपुर के कोतवाली थाने से स्वार तबादला हुआ था। दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

27 जून को भेजे गए 402 सैंपलों में से 400 की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई है। जिसमें 399 सैंपलों की रिपोर्ट तो निगेटिव है, लेकिन एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है। यह सैंपल रैंडमली लिया गया था, तो कोतवाली में थाने में तैनात एक दरोगा का था। सैंपल देने के बाद उनका तबादला स्वार के लिए हो गया था। दरोगा ने स्वार कोतवाली में कार्यभार संभाल भी लिया था। रिपोर्ट आने के बाद उनको जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भेज दिया गया है। दरोगा के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनसे सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे। इसके अलावा रामपुर का कोतवाली थाना और स्वार कोतवाली को सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसलिए कोतवाली में तैनात सभी स्टाफ को अपनी जांच सीएचसी में करा लेनी चाहिए। जिले में अब अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed