{"_id":"626054cc29be8f43f4253b12","slug":"corona-positive-found-in-rampur-rampur-news-mbd425405978","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के बाद रामपुर में भी कोरोना संक्रमण का मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के बाद रामपुर में भी कोरोना संक्रमण का मामला आया सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच बुधवार को रामपुर में भी एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 2971 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को तीसरी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरू होने लगा। फरवरी और मार्च माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। दो अप्रैल को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले शून्य हो गए थे लेकिन, उसके बाद दो और संक्रमितों की जिले में पुष्टि हुई। इसके बाद एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया था। इसके बाद जिले में एक सक्रिय मामला रह गया था लेकिन, बुधवार को जिले में एक मिलक निवासी किशोरी में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी को होम आइसोलेट कर दिया है। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में तीसरी लहर में अब तक 2971 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।