{"_id":"6a6ba6f2a7ca50bdf90afe15","slug":"contractors-staged-a-protest-over-non-payment-of-dues-rampur-news-c-282-1-rmp1004-176733-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान न मिलने से नाराज ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को जल निगम ग्रामीण कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान जल्द कराने और पूरे मामले की जांच की मांग की।
बृहस्पतिवार को ठेकेदार दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें ठेकेदारों ने कहा कि उन्होंने अपनी फर्मों के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधीन पाइपलाइन बिछाने समेत अन्य निर्माण कार्य कराए थे। इन कार्यों में उन्होंने मजदूर, सामग्री और अन्य संसाधनों पर अपनी पूंजी खर्च की, लेकिन अब तक कई कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है।
ठेकेदारों का कहना था कि भुगतान न होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों, सामग्री आपूर्तिकर्ताओं और अन्य संबंधित लोगों का भुगतान भी अटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था के परियोजना से हट जाने के बाद उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं तथा बकाया धनराशि मिलने का कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदारों ने मांग की कि जल जीवन मिशन से जुड़े इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों, विभाग और वर्तमान कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश देकर उनके द्वारा कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।
ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं कराया गया तो उनकी आर्थिक तंगी और बढ़ेगी और वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान कई ठेकेदार मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। ज्ञापन में विभिन्न ठेकेदारों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। अब सभी की नजर जल निगम प्रशासन की कार्रवाई पर है कि ठेकेदारों की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है।