फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction of four roads of industrial establishment trapped in code of conduct

आचार संहिता में फंसा औद्योगिक आस्थान की चार सड़कों का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of four roads of industrial establishment trapped in code of conduct
आचार संहिता में फंसा औद्योगिक आस्थान की चार सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद नगर पालिका ने शुरू कर दी थी टेंडर प्रक्रिया
तीन सड़कों के नहीं आ सके टेंडर, एक सड़क का टेंडर आचार संहिता के चलते नहीं हो सका पूरा
रामपुर। नगर पालिका की ओर से औद्योगिक आस्थान की चार सड़कों का निर्माण होना था, जिसके लिए डीएम ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से चारों सड़कों के टेंडर मांगे गए थे, जिसमें से तीन सड़कों के टेंडर नहीं खुल सके। इनके टेंडर दोबारा मांगे जाएंगे। वहीं, एक सड़क का टेंडर हो गया था, लेकिन यह प्रक्रिया भी अधूरी रह गई थी। अब आचार संहिता के बाद शेष प्रक्रिया पूरी होगी, जिसके बाद ही सड़कों का निर्माण शुरू हो सकेगा।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र की बात की जाए तो रोशन बाग बड़ा एरिया है। इसी क्षेत्र में अधिकांश मेंथा उद्योग, स्टेशनरी, बर्फ आदि से संबंधित उद्योग स्थापित हैं। जिला उद्योग केंद्र का दफ्तर भी इसी क्षेत्र में है। किंतु, इसके बाद भी क्षेत्र की सड़कों की दशा काफी दयनीय है। जिला उद्योग केंद्र की रोड तो पूरी तरह से ऊबड़ खाबड़ हो गई है। स्थिति यह है कि रात के अंधेरे में कोई पैदल भी इस मार्ग से गुजर जाए, तो उसके गिरने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं। इसके अलावा व्योम ट्रेडर्स से सहकारी मुद्रण को जाने वाला मार्ग, राजीव अग्रवाल के मकान तक जाने वाला मार्ग और सहकारी मुद्रण का मुख्य सीसी रोड बदहाल है। काफी समय से लोग इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सड़कों के निर्माण के आदेश दिए।
विज्ञापन

लिहाजा, नगर पालिका की ओर से सड़कों के टेंडर मांग लिए गए, जिन्हें अप्रैल माह में खोला गया था। इसमें तीन सड़कों के लिए तीन-तीन ठेकेदारों से कम लोगों ने टेंडर डाले थे, जिस वजह से ये टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इससे पहले कि नगर पालिका की ओर से दोबारा सड़कों के टेंडर मांगे जाते कि लोकसभा उपचुनाव के चलते आचार संहिता लग गई। अब आचार संहिता हटने के बाद ही यह काम आगे बढ़ सकेगा। वहीं, एक सड़क बिग्गीज पिज्जा वाले मार्ग के टेंडर की टेक्निकल बिड खुल गई थी, लेकिन फाइनेंशियल बिड खुलना शेष थी। इसके लिए भी आचार संहिता के हटने का इंतजार है, ताकि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें हैं शामिल
- जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के सामने वाली रोड - 14.85 लाख
-सहकारी मुद्रण लिमिटेड को जाने वाला मुख्य मार्ग - 37.49 लाख
-व्योम ट्रेडर्स से सहकारी मुद्रण को जाने वाला मार्ग - 21.74 लाख
-बिग्गीज पिज्जा से राजीव अग्रवाल के मकान तक मार्ग - 28.36 लाख
----------------------
-औद्योगिक क्षेत्र की चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर मांगे गए थे, लेकिन तीन सड़कों के लिए तीन-तीन टेंडर से कम आए थे। नियमानुसार इससे कम लोग टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हैं तो उसे अमान्य घोषित कर दिया जाता है। अब इसके लिए दोबारा टेंडर मांगे जाएंगे। वहीं, एक सड़क का टेंडर खुल गया है, लेकिन फाइनेंशियल बिड नहीं खुल सकी है। आचार संहिता हटने के बाद ये काम पूरे कराए जाएंगे, जिसके बाद सड़कों का निर्माण हो सकेगा।
-डॉ. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed