फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   constable attack on trader

सिपाही ने डंडा मार कर व्यापारी का सिर फोड़ा, हंगामा-नारेबाजी  

Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
constable attack on trader
रामपुर में सोमवार को व्यापारी का सिर फोड़ने के विरोध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे व्यापारी।

विज्ञापन

बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में सिपाही ने डंडा मारकर व्यापारी का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और वहां पर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी को सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। 

गंज थाना क्षेत्र के कूंचा लाल मियां निवासी व्यापारी फैजान की कोतवाली थाना क्षेत्र में क्राकरी की दुकान है। दोपहर के समय वह जच्चा-बच्चा केंद्र के पास मेडिकल स्टोर पर अपनी मां की दवा लेने आए थे। इसी बीच एक सिपाही ने वहां पर बाइक खड़ी करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर व्यापारी से सिपाही की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी। इस बीच सिपाही ने फैजान के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे फैजान का सिर फट गया और वह बुरी तरह से खून से लथपथ हो गए। फैजान को घायल अवस्था में देखकर सिपाही वहां से भाग निकला। इस बीच घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, शुऐब खां, शाहिद शमसी, इमरान सलीम, बिलाल आदि व्यापारी पहुंच गए। इसके बाद सभी कोतवाली गए और वहां पर जमकर हंगामा और  नारेबाजी की। बाद में आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी रंजनी कांत कटारा का कहना है कि दोनों के  बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया  था। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं पुलिस फैसला भी कराने के मूड में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed