फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress leader Priyanka Gandhi talks to women farmers and laborers working in fields in Rampur

यूपी विधानसभा चुनाव: खेत में मटर तोड़ रहीं महिलाओं को देखकर रुकीं प्रियंका गांधी, कहा- विकास करना चाहती है कांग्रेस

Thu, 10 Feb 2022 08:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर(रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर(रामपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई होती है तो सबसे अधिक महिलाएं ही परेशान होती हैं। उन्होंने कहा कि वो हर जिले में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजना बना रही हैं।

विज्ञापन
Congress leader Priyanka Gandhi talks to women farmers and laborers working in fields in Rampur
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका गांधी ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के लिए जाते वक्त रास्ते में पड़े एक खेत में महिलाओं को काम करता देख अपना काफिला रुकवा लिया। इसके बाद वो खेत में गईं और महिलाओं से बात की। उनकी समस्याएं जानीं और कांग्रेस की महिलाओं को लेकर नीति और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चमरौआ के नगलिया आकिल गांव में कांग्रेस प्रत्याशी अली यूसुफ अली के समर्थन में जनसभा थी। इस दौरान वो बिलासपुर से चमरौआ क्षेत्र के जनसभा स्थल पर जाते वक्त रास्ते में बगड़खा मझरा गांव में गांव निवासी नोनीराम के खेत में रुक गईं।
विज्ञापन


खेत में कुछ महिलाएं मटर तोड़ रहीं थी। प्रियंका गांधी भी काफिला रुकवाकर कार से उतर गईं। खेत में महिलाओं के बीच जाकर बैठ गईं। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से बात करनी शुरू कर दी। कहा कि एक मुफ्त गैस सिलिंडर दे दो, जिससे महिलाएं खुश हो जाएं, ये भाजपा की राजनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, विकास करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने महिलाओं से पूछा कि वो क्या-क्या काम करती हैं। कहा कि उन्हें पता है कि महिलाओं पर कितना बोझ है। खेत में काम करना है, घर पर काम करना है, खाना बनाना है, जानवरों की सेवा करनी है, सफाई करनी है लेकिन, वो चाहती हैं कि अब महिलाएं इस संघर्ष से बाहर आएं और आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed