{"_id":"58a4af6f4f1c1b1235d86e44","slug":"congress-leader-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन शांतिभंग में फैसल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन शांतिभंग में फैसल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /बिलासपुर/ रामपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार करने और शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला व उनके कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कागज के अभाव में उनकी गाड़ी को भी सीज करने की कार्रवाई की है।
मंगलवार की देररात डीएम अमित किशोर व एसपी केशव कुमार चौधरी क्षेत्र के दौरे के बाद जिला मुख्यालय जा रहे थे। नगर के मेन चौराहे पर अधिकारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कार पर स्टीकर लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला को आचार संहिता का उल्लंघन व शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बिना कागज के कार को भी सीज करने की कार्रवाई कर दी। पुलिस ने कार के चालक आमिर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कांग्रेसी नेता को कोतवाली ले गई और बुधवार को पूरे दिन वह वहीं पर रहे। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि फैसल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व शांतिभंग करने की कार्रवाई की गई है। जबकि, अभिलेख न मिलने पर कार को सीज किया गया है।