{"_id":"8fd6a1ae83ca068c8475e46bc5586d34","slug":"congres-blamed-suresh-prabhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका रेलमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल बजट से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका रेलमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल बजट में रामपुर सहित पूरे मुरादाबाद मंडल की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि रेल मंत्री ने न तो सांसद की सुनी है और न ही केंद्रीय मंत्री की। गुरुवार को रेल बजट संसद में प्रस्तुत किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने मीटिंग कर इसके प्रावधानों की आलोचना की।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि रेल बजट में गरीबों का ख्याल नहीं रखा गया है। छात्रों और किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला तैयार कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस मौके पर नौमान खां, सै. फैसल हसन, मो. हसीब, शैजी राहुल, शाहवेज अंसारी, परवेज अब्बासी, अंकुश, ऐजाज व रमेश प्रभाकर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।