{"_id":"622e326247121f73e839aec0","slug":"complaint-lodge-against-ex-sp-of-rampur-rampur-news-mbd4214965179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के पूर्व सीओ और पूर्व एसपी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के पूर्व सीओ और पूर्व एसपी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में एसपी रहे शगुन गौतम और व सीओ सिटी रहे विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग ने आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान की शिकायत को दर्ज कर लिया है। उन्होंने शिकायत में दोनों पुलिस अफसरों पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया है।
रामपुर के मॉडल कालोनी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने दोनों अफसरों की केंद्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत की थी। आरोप था कि रामपुर में सीओ सिटी रहे विद्या किशोर शर्मा और एसपी शगुन गौतम ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। एक अस्पताल में गैंगरेप के मामले में संचालक से लाखों रुपयों की डील हुई, जिसके चलते पीड़िता की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी। बाद में सीएम के दौरे से पहले दुष्कर्म पीडिता द्वारा आत्मदाह की धमकी पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके द्वारा शासन में पांच लाख की घूस लेते हुए तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर का वीडियो भी दिया गया, जिस पर सीओ सिटी विद्या किशोर को निलंबित किया गया था। दानिश खां की शिकायत पर केंद्रीय सतर्कता आयोग ने गोपनीय जांच कराई और अब शिकायत दर्ज कर ली है। आईपीएस शगुन गौतम इन दिनों प्रयागराज स्थित सतर्कता अधिष्ठान में तैनात है। सीओ सिटी रहे विद्या किशोर शर्मा की तैनाती जालौन में है, लेकिन इन दिनों उनको लखनऊ में संबद्ध किया है। आईपीएस शगुन गौतम का कहना है कि अस्पताल संचालक और महिला के जिस प्रकरण में यह शिकायत हुई है, उसमें डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर एसपी (आरए) मुरादाबाद और कमिश्नर के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर ने जांच की थी, जिसमें मामला साफ हो गया। पूरे प्रकरण से हमारा कोई लेना देना नहीं था। हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वहीं, शिकायतकर्ता के खिलाफ पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वे जेल भी गए थे। उधर डिप्टी एसपी गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और जेल भी गए थे। हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत व निराधार हैं।