फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   complaint in billing of electric department

बिजली विभाग की बिलिंग में लापरवाही, उपभोक्ता परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
complaint in billing of electric department
रामपुर। बिजली विभाग की बिलिंग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। यह हाल किसी एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों का यही हाल है। सभी बिजलीघर क्षेत्रों यही हाल है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय से बिल न मिलने एवं ठीक न होने की वजह से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि उपभोक्ता अपने बिल ठीक कराने जाते हैं तो फटकार कर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का निजाम पूरी तरह से चौपट है। हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। यहां तक कि बिलिंग की ही बात की जाए तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उपभोक्ताओं के उल्टे सीधे बिल बनाकर दिए जा रहे हैं। सिर्फ शाहबाद गेट क्षेत्र की ही बात की जाए तो यहां छह माह पूर्व एक उपभोक्ता का मीटर बदला गया था, जिसके बाद से उपभोक्ता को अब तक बिल नहीं मिला। हालांकि, सिस्टम पर उनका बिल 1.70 लाख से भी अधिक का दिखाई दे रहा है, जबकि उपभोक्ता ने पूरा बिल चुका दिया है। अफसरों से लगातार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। विभागीय कर्मचारियों से लेकर बिलिंग कंपनी के अधिकारी तक उन्हें फटकार कर भगा देते हैं। यह हाल किसी एक क्षेत्र का नहीं है, बल्कि अधिकांश बिजलीघर क्षेत्रों में ऐसा ही चल रहा है। कहीं उपभोक्ताओं के बिल समय पर नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed