फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint against corruption prevalent in the tehsil to the Chairman of the Revenue Council

Rampur News: राजस्व परिषद के अध्यक्ष से की तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Complaint against corruption prevalent in the tehsil to the Chairman of the Revenue Council
रामपुर। बिलासपुर लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अभी तक एसडीएम के खिलाफ खोले गए मोर्चे को बंद नहीं किया है। वकीलों ने शुक्रवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वह लोग प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे।तीन अप्रैल को बिलासपुर लाॅयर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में एसडीएम पर अपने मातहतों पर भ्रष्टाचार के मामले में कोई अंकुश न लगाने के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने मंडलायुक्त व डीएम आदि को ज्ञापन भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और लंबित दाखिल खारिज आदि मामलों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह संगठन की एक बैठक अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसडीएम पर आरोप लगाए गए कि उनके संरक्षण में संगठित रूप से तहसील में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने एसडीएम पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य न करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह लोग अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed