{"_id":"5b4e34f64f1c1b46748b56fd","slug":"compaign-against-encrochment-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेलों वालों पर चला पालिका का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेलों वालों पर चला पालिका का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में शाहाबाद गेट पर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका ने ईदगाह से पालिका तक सड़कों पर खड़े ठेले और खोखों को हटवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया,लेकिन पालिका की सख्ती के आगे उन्हें हटना पड़ा।
यूं तो शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर अतिक्रमण है। व्यस्त बाजारों में सड़के संकरी हो गई हैं। दुकानदारों ने सड़कों तक पर दुकानें लगा रखी हैं,लेकिन पालिका का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। पालिका ने मंगलवार को ईदगाह से लेकर नगर पालिका के दफ्तर तक सड़क किनारे खड़े ठेलों और खोखों को हटवाया। इस दौरान यहां कई ठेले वालों से पालिका कर्मियों की नोकझोंक भी हुई।
कई घंटे तक पालिका के अफसर यहां पर ठेलों को हटवाते रहे। इस दौरान पालिका कर्मियों ने दुकानदारों से पालिथीन का इस्तेमाल न करने की भी अपील की। पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि सड़क किनारे ठेले और खोखे रखने वालों ने सड़क को सकरा कर दिया है,जिससे जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन
इसको दूर करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।