{"_id":"579275714f1c1bc148c4c1ee","slug":"comlaint-against-rashan-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम दफ्तर पर गरजे टाहखुर्द गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम दफ्तर पर गरजे टाहखुर्द गांव के लोग
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में राशन की दुकान के गलत प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन करते टाहखुर्द के ग्रामीण।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत टाह खुर्द के लोगों ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर राशन की दुकान का प्रस्ताप गुपचुप ढंग से करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने राशन की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में कराने की मांग की है।
ग्राम टाह खुर्द के तमाम ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान हसन व भाकियू भानु के युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने विकास विभाग व प्रधान के खिलाफ गुपचुप ढंग से राशन की दुकान का दुकान का प्रस्ताव कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि ग्रामीणों को बिना कोई सूचना दिए ही ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने गुपचुप बैठक दर्शाकर राशन बिक्रेता का प्रस्ताव कर दिया है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व गांव में तमाम लोग टाह खुर्द के स्कूल में पहुंचे। जहां उनका ग्राम प्रधान मलकीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अतर सिंह व एडीओ पंचायत वीर सिंह से विवाद भी हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान शफकत हसन, शरीफ अहमद, मेहरबान आदि मुख्य थे।