फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   coment on central government

सिर्फ अपने लोगों की सरपस्ती कर रहे हैं प्रधानमंत्री : मौलाना तौकीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
coment on central government
रामपुर। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि मुल्क में अफरातफरी, गुंडागर्दी और नफरतों का माहौल है। इस माहौल की हुकूमत सरपस्ती कर रही है। हुकूमत जो सबका साथ सबका विकास की बात कहती है। दुनिया जानती है कि वो जुमले के लोग हैं।
विज्ञापन

दिल्ली जाते वक्त आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को शहर के एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सिर्फ अपने लोगों की सरपरस्ती कर रहे हैं। मुसलमान पांडवों की तरह कमजोर जरूर है लेकिन देशद्रोही नहीं है। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले मुल्क में एक और बंटवारा चाहते हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बताया कि मुसलमानों की समस्या और संविधान की रक्षा के लिए 15 मार्च को बरेली से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जो रामपुर में 16 को पहुंचेगी। यात्रा यहां से रवाना होकर विभिन्न शहरों से गुजरकर राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी। राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपकर देश में अमन चैन की मांग की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति महिला होने के नाते उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं करेंगी। आईएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफीस और बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीन खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed